अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने ग्राम पंचायत बड़ोग से स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण के लिए सामुदायिक एकजुटता जरूरी है। यह अभियान 2 अक्तूबर 2025 तक चलेगा। इसके तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक कचरे का निपटान और सार्वजनिक स्थलों की सफाई पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, महिला व युवक मंडल और सामाजिक संगठन शामिल हुए।

यह भी पढ़ें :सोलन में पोषण माह रैली, उपायुक्त ने दी हरी झंडी

error: Content is protected !!