अंतिम दर्शन के लिए आज रिज मैदान पर रखा जाएगा Veerbhadra Singh का पार्थिव शरीर , राहुल गांधी और जेपी नड्डा भी आएंगे.

अंतिम दर्शन के लिए आज रिज मैदान पर रखा जाएगा Virbhadra Singh का पार्थिव शरीर

अंतिम दर्शन के लिए आज रिज मैदान पर रखा जाएगा Virbhadra Singh का पार्थिव शरीरहिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को शुक्रवार को अंतिम दर्शनों के लिए ऐतिहासिक रिज मैदान पर रखा जाएगा. आम जनता के लिए दर्शनों के लिए सुबह 9 बजे पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान हौली लॉज से रिज मैदान लाया जाएगा. सुबह साढ़े 11 बजे तक रिज मैदान पर पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा.

इसके बाद सुबह 11:40 से पार्थिव शरीर को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन ले जाया जाएगा. वहां पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अंतिम दर्शन करेंगे. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए आएंगे.

वीरभद्र सिंह बुशैहर रियासत के राजा थे, परंपरा के अनुसार उनके अंतिम संस्कार से पहले राज परंपरा के अनुसार उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह का राजतिलक किया जाएगा. इसको लेकर राज परिवार के कुल पुरोहितों से चर्चा की गई है, राजतिलक के बाद ही पार्थिव देह को मुखाग्नि दी जाएगी. वीरभद्र सिंह के पिता राजा पदम सिंह का जब निधन हुआ था, उस वक्त भी इस परंपरा का निर्वहन किया गया था.

 

error: Content is protected !!