सोलन शहर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड की ओर से 25 मई 2026 को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रखने का निर्णय लिया गया है। बोर्ड ने यह कदम आवश्यक रखरखाव कार्यों को पूरा करने के लिए उठाया है। ऐसे में लोगों को पहले से जरूरी तैयारियां करने की सलाह दी गई है ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सहायक अधिशाषी अभियंता सोलन विपुल कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पवन विहार के कुछ क्षेत्र, डिग्री कॉलेज के सामने का इलाका, राजगढ़ रोड, एसबीआई बैंक के आसपास के क्षेत्र तथा समीपवर्ती इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इसके अलावा इसी समय अवधि में खुंडीधार, साईंटिस्ट कॉलोनी के कुछ हिस्सों, विवेकानंद विहार रोड और आसपास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार यह शटडाउन बिजली लाइनों और उपकरणों के रखरखाव के लिए जरूरी है ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारू बिजली सुविधा मिल सके।

विद्युत बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि मौसम खराब होने या किसी अपरिहार्य कारण की स्थिति में निर्धारित समय और तिथि में बदलाव किया जा सकता है। विभाग ने सभी प्रभावित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि लोग बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही पूरा कर लें।

पंचायत चुनाव के लिए रंगीन मतपत्र तय

error: Content is protected !!