शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है, जहां दून विधानसभा क्षेत्र के राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय चंडी (सोलन) में सत्र 2026-27 के लिए Nursery से 12वीं कक्षा तक एडमिशन शुरू हो गए हैं।

यह विद्यालय अब CBSE से संबद्ध (Affiliation No. 620370) हो चुका है, जिससे छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता वाली शिक्षा का लाभ मिलेगा।

सबसे खास बात:
यह विद्यालय 1935 से शिक्षा का केंद्र रहा है और समय-समय पर अपग्रेड होकर आज सीनियर सेकेंडरी स्तर तक पहुंच चुका है।

छात्रों के लिए शानदार सुविधाएं:

  • Physics, Chemistry, Biology की आधुनिक प्रयोगशालाएं
  • Computer Science व ICT लैब
  • Smart Classroom (Interactive Panel के साथ)
  • विशाल लाइब्रेरी
  • Mathematics & Science Lab
  • Sports: Badminton, Basketball, Kabaddi, Athletics

करियर के बेहतरीन विकल्प:
11वीं-12वीं में Arts, Commerce, Medical व Non-Medical स्ट्रीम उपलब्ध हैं।
साथ ही Tourism & Hospitality और Healthcare जैसे Vocational Courses भी कराए जा रहे हैं।

अभिभावकों के लिए बड़ी राहत:

  • नई शिक्षा नीति 2020 के तहत 8वीं तक निःशुल्क शिक्षा
  • 8वीं तक के छात्रों के लिए पौष्टिक मध्यान भोजन

जरूरी सूचना:
इच्छुक अभिभावक 31 मार्च 2026 से विद्यालय से प्रोस्पेक्टस व एडमिशन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए विद्यालय मुखिया दर्शन कुमार शर्मा से संपर्क करें: 94180-78804

error: Content is protected !!