राजीव ख़ामोश , कुठाड़ : कृष्णगढ़ कुठाड़ से एक बेहद प्रेरणादायक और दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है, जहां बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास ने हर किसी को प्रभावित कर दिया। जिला सोलन के प्रवास के दौरान विक्रमादित्य सिंह कसौली उपमंडल के ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ स्थित टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित ‘इन्वेस्टीचर सेरेमनी 2026-27’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस खास अवसर पर विद्यालय के मेधावी और जिम्मेदार छात्रों को सम्मानित किया गया, जिससे पूरे परिसर में गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिला। समारोह के दौरान छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। इन प्रस्तुतियों में देशभक्ति, संस्कृति और रचनात्मकता की झलक साफ देखने को मिली।

कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और अन्य अतिथियों ने बच्चों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की। वहीं मुख्य अतिथि विक्रमादित्य सिंह भी बच्चों की प्रतिभा से काफी प्रभावित नजर आए और उन्होंने मंच से उनकी खुलकर प्रशंसा की।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन केवल सम्मान तक सीमित नहीं होते, बल्कि यह बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होते हैं। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, संप्रेषण कौशल, वक्तृत्व कला, टीम वर्क और विवाद समाधान जैसे महत्वपूर्ण गुण विकसित होते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज के छात्र ही कल के नेता हैं, और इस प्रकार की गतिविधियां उन्हें एक मजबूत और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

इस दौरान ज़िला परिषद सोलन के पूर्व सदस्य एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राणा अरुण सैन, उपमण्डलाधिकारी कसौली महेन्द्र प्रताप सिंह, लोक निर्माण विभाग कसौली के अधिशाषी अभियंता गुरमिंदर सिंह राणा, उप निदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चंद शर्मा, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा रीता गुप्ता खण्ड विकास अधिकारी पट्टा कुलदीप कुमार, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता कुलभूषण गुप्ता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठाड़ की प्रधानाचार्य पूनम शर्मा, टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य रीटा झा, ग्राम पंचायत कुठाड़ के पूर्व प्रधान कैलाश शर्मा, ग्राम पंचायत बुघार कनैता भूषण शर्मा, ग्राम पंचायत जाडला के पूर्व प्रधान प्रेम चंद, ग्राम पंचायत कुठाड़ के पूर्व उप प्रधान पुष्पेन्द्र कुमार व मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय नागरिक व छात्र इस अवसर पर उपस्थित थे।

कुठाड़ में इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास

error: Content is protected !!