कण्डाघाट नगर पंचायत चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। नगर पंचायत के वार्ड नम्बर-1 से वार्ड नम्बर-7 तक चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद अब प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है और वार्डों में चुनावी गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं।

निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट गोपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी उम्मीदवारों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। वार्ड नम्बर-1 सिलहारी वार्ड में अनिल शर्मा को ‘कुर्सी’, किशोर को ‘ताला और चाबी’ तथा रवि सेठी को ‘सिलाई मशीन’ चुनाव चिन्ह मिला है।

इसी प्रकार वार्ड नम्बर-2 हिमुडा वार्ड में पारस शर्मा को ‘कुर्सी’, पुनीत शर्मा को ‘ताला और चाबी’ और रोहित को ‘सिलाई मशीन’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। वार्ड नम्बर-3 पड़ाव वार्ड में राजकुमार को ‘कुर्सी’, राहुल ठाकुर को ‘ताला और चाबी’ तथा विवेक अग्रवाल को ‘सिलाई मशीन’ चिन्ह मिला।

वार्ड नम्बर-4 दोलग वार्ड में दीपा रानी को ‘कुर्सी’ और पुष्पा को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह दिया गया है। वहीं वार्ड नम्बर-5 राज राजेश्वरी वार्ड में भारती को ‘कुर्सी’ और रजिता को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ।

लोअर बाज़ार वार्ड नम्बर-6 में जसमीन कौर को ‘कुर्सी’, नीरज कुमार को ‘ताला और चाबी’ तथा वीरेन्द्र कुमार को ‘सिलाई मशीन’ चिन्ह मिला। जबकि वार्ड नम्बर-7 बृजेश्वर महादेव वार्ड में कमलेश वर्मा को ‘कुर्सी’, मोनिका पंडित को ‘ताला और चाबी’ और शिप्रा ठाकुर को ‘सिलाई मशीन’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

चुनाव चिन्ह घोषित होने के बाद अब कण्डाघाट में प्रचार अभियान और तेज होने की संभावना है। स्थानीय मतदाताओं की नजर अब उम्मीदवारों के वादों और विकास योजनाओं पर टिकी हुई है।

error: Content is protected !!