Arki में नगर पंचायत चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वार्ड नम्बर 01 से वार्ड नम्बर 05 तक के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी Nishant Tomar ने दी।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वार्ड नम्बर-1 मैहलात वार्ड से उम्मीदवार पुष्पा को ‘कुर्सी’ चुनाव चिन्ह दिया गया है, जबकि रंजना कालिया को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

इसी प्रकार वार्ड नम्बर-2 मियांपुर वार्ड से देवेन्द्र कुमार को ‘कुर्सी’ और ललित कुमार को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह मिला है। वार्ड नम्बर-3 झींवर मोहल्ला वार्ड से अजय को ‘कुर्सी’ तथा प्रदीप शर्मा को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह प्रदान किया गया है।

वहीं वार्ड नम्बर-4 चौगान वार्ड में कुमारी किरण को ‘कुर्सी’ और सीमा गुप्ता को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। वार्ड नम्बर-5 लक्ष्मी नारायण वार्ड से तारा को ‘कुर्सी’ तथा सीमा को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह मिला है।

नगर पंचायत चुनाव को लेकर अर्की क्षेत्र में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। उम्मीदवार अब घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधने में जुट गए हैं। स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों और जनसुविधाओं को लेकर चुनाव प्रचार तेज होने की संभावना है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार नगर पंचायत चुनाव में मुकाबला काफी दिलचस्प रहने वाला है। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान को और गति दे दी है, जिससे आने वाले दिनों में चुनावी गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।

कण्डाघाट नगर पंचायत चुनाव 2026: उम्मीदवारों को मिले चुनाव चिन्ह

error: Content is protected !!