परवाणू नगर परिषद चुनाव 2026 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वार्ड नम्बर 01 से 09 तक के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी परवाणू द्वारा साझा की गई। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद अब उम्मीदवारों ने जनसंपर्क अभियान भी तेज कर दिया है, जिससे नगर परिषद चुनाव का माहौल पूरी तरह गर्मा गया है।
अर्की नगर पंचायत चुनाव 2026: उम्मीदवारों को मिले चुनाव चिन्ह
निर्वाचन अधिकारी के अनुसार वार्ड नम्बर-1 से नंदनी सूद को ‘कुर्सी’ तथा मीनाक्षी शर्मा को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। वहीं वार्ड नम्बर-2 से रजनी को ‘कुर्सी’ और लखविन्द्र सिंह को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह मिला है।
वार्ड नम्बर-3 इस बार सबसे दिलचस्प माना जा रहा है, जहां अमित कुमार को ‘कुर्सी’, चैन सिंह को ‘ताला और चाबी’ तथा मोहन लाल को ‘सिलाई मशीन’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। तीन उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से यहां मुकाबला रोचक बन गया है।
इसी प्रकार वार्ड नम्बर-4 से राम ध्यान सिंह को ‘कुर्सी’ तथा संजय यादव को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह दिया गया है। वार्ड नम्बर-5 से रेनू सूद को ‘कुर्सी’ और सुषमा गुप्ता को ‘ताला और चाबी’ चुनाव चिन्ह मिला है।
कण्डाघाट नगर पंचायत चुनाव 2026: उम्मीदवारों को मिले चुनाव चिन्ह
चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद अब उम्मीदवार घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं। स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों और सुविधाओं को लेकर जनता के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। नगर परिषद परवाणू चुनाव 2026 में इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
