नगर निगम सोलन निर्वाचन-2026 को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम सोलन के 17 वार्डों के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी।

इस बार नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और कई आजाद उम्मीदवार मैदान में उतरने से मुकाबला काफी रोचक माना जा रहा है। खासकर वार्ड नम्बर-7 ठोडो ग्राउंड वार्ड में सबसे ज्यादा उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिससे यहां कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

परवाणू नगर परिषद चुनाव 2026: उम्मीदवारों को मिले चुनाव चिन्ह

देहूंघाट वार्ड से कांग्रेस की अर्चना ठाकुर और भाजपा की नीलम आमने-सामने हैं। वहीं रेलवे स्टेशन वार्ड में कांग्रेस, भाजपा और आजाद उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला बन गया है। कथेड़ वार्ड और चम्बाघाट सलोगड़ा वार्ड में भी कई उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरने से राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार स्थानीय मुद्दे, विकास कार्य, पानी, सफाई व्यवस्था और सड़क सुविधाएं चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगी। दोनों प्रमुख दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार अभियान भी तेज कर दिया है।

अर्की नगर पंचायत चुनाव 2026: उम्मीदवारों को मिले चुनाव चिन्ह

नगर निगम सोलन के कई वार्डों में महिला उम्मीदवारों की मजबूत मौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद अब प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।

सोलन नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में चुनावी प्रचार और राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

कण्डाघाट नगर पंचायत चुनाव 2026: उम्मीदवारों को मिले चुनाव चिन्ह

error: Content is protected !!