हर इंसान चाहता है कि उसकी जिंदगी में एक ऐसा साथी आए जो उसकी भावनाओं को समझे, उसके सपनों का सम्मान करे और हर परिस्थिति में उसका साथ निभाए। लेकिन आखिर कैसे पता चले कि कौन आपके लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर साबित होगा? अंक ज्योतिष यानी न्यूमरोलॉजी इस सवाल का बेहद दिलचस्प जवाब देती है।

कानों का आकार खोलता है व्यक्तित्व के राज!

अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की जन्म तारीख उसके स्वभाव, सोच और रिश्तों पर गहरा प्रभाव डालती है। इसी आधार पर यह भी जाना जा सकता है कि किस मूलांक वाले लोगों के बीच सबसे अच्छी ट्यूनिंग बनती है।

2026 के 8 बड़े मंगल: हनुमान जी की कृपा पाने का सबसे शुभ समय

मूलांक 1 वाले लोगों के लिए 1, 4 और 8 मूलांक के लोग अच्छे जीवनसाथी माने जाते हैं। वहीं मूलांक 2 वालों की जोड़ी 2, 7 और 9 मूलांक के साथ बेहतर रहती है। मूलांक 3, 6 और 9 के बीच प्यार और समझदारी का रिश्ता मजबूत माना गया है।

अगर आपका मूलांक 4 है तो 1, 4 और 8 नंबर वाले लोग आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकते हैं। वहीं मूलांक 5 वालों को 3, 5 और 9 मूलांक के लोगों के साथ बेहतर तालमेल मिलता है।

ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि 2026: इस दिन करें महादेव की पूजा

मूलांक 6 वालों के लिए 3, 6 और 9 नंबर वाले लोग अच्छे पार्टनर माने जाते हैं। मूलांक 7 वालों की भावनात्मक समझ 2, 6 और 7 मूलांक वालों के साथ मजबूत रहती है।

मूलांक 8 वालों के लिए 1, 4 और 8 नंबर शुभ माने जाते हैं, जबकि मूलांक 9 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी 3, 6 और 9 मूलांक वालों के साथ बनती है।अगर आप भी सच्चे प्यार और मजबूत रिश्ते की तलाश में हैं, तो अंक ज्योतिष के ये संकेत आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। सही जीवनसाथी का चुनाव आपकी जिंदगी को खुशियों से भर सकता है।

जूते-चप्पल बन सकते हैं दुर्भाग्य की वजह!

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. AC News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

error: Content is protected !!