नगर पंचायत अर्की में शहरी निकाय चुनाव-2026 को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 17 मई 2026 को होने वाले मतदान में कुल 2203 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि कुल मतदाताओं में 1079 पुरुष तथा 1124 महिला मतदाता शामिल हैं। नगर पंचायत अर्की के सभी 7 वार्डों के लिए 7 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक संपन्न होगी।
वार्ड नम्बर-1 मेहलात वार्ड में 331 मतदाता हैं, जिनमें 164 पुरुष और 167 महिला मतदाता शामिल हैं। यहां मतदान केन्द्र राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में बनाया गया है।
वार्ड नम्बर-2 मियांपुर वार्ड में 376 मतदाता हैं, जिनमें 182 पुरुष और 194 महिला मतदाता हैं। इसके लिए लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अर्की के हॉल में मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है।
वार्ड नम्बर-3 झींवर मोहल्ला वार्ड में कुल 336 मतदाता हैं। यहां तहसील कल्याण कार्यालय अर्की में मतदान केन्द्र बनाया गया है। वहीं वार्ड नम्बर-4 चौगान वार्ड के 233 मतदाता राजकीय प्राथमिक पाठशाला अर्की में मतदान करेंगे।
वार्ड नम्बर-5 लक्ष्मी नारायण मंदिर वार्ड में 218 मतदाता हैं, जबकि वार्ड नम्बर-6 ततला मोहल्ला वार्ड में 192 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
सबसे अधिक 517 मतदाता वार्ड नम्बर-7 शीला ककड़ वार्ड में हैं। यहां मतदान केन्द्र मृदा संरक्षण अर्की के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय में स्थापित किया गया है।
प्रशासन ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है
