नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मैसर्स एम.पी.एस. एंड कम्पनी शिमला द्वारा बिजली उपभोक्ता मित्र के 129 पदों को आउटसोर्स आधार पर भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि 11 जून 2026 को मॉडल करियर सेंटर सोलन (जिला रोजगार कार्यालय जटोली) तथा 12 जून 2026 को मॉडल करियर सेंटर बद्दी (उप रोजगार कार्यालय, संडोली) में सुबह 10:30 बजे से कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, आवश्यक दस्तावेजों और पहचान पत्र के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पहुंचकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इंटरव्यू में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय सोलन के दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क कर सकते हैं।
