राजीव ख़ामोश , कुठाड़ : जिला सोलन के कसौली उपमंडल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठाड़ में रविवार से धर्मपुर खंड के तहत आने वाले स्कूलों की 3 दिवसीय अंडर 19 छात्र  खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई जिसमें लगभग 304 खिलाडी छात्र खेल के मैदान में अपना दम खम दिखायेंगे .

इस खेल कूद प्रतियोगिता के शुभारम्भ के अवसर पर डॉ. लोकेश शर्मा (अध्यक्ष ,फार्मर प्रोडूसर आर्गेनाईजेशन एवं औद्योगिक इकाई बनलगी के चेयरमैन) बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ के प्रधान पुष्पेन्द्र ”पप्पी” भी मौजूद रहे .

मुख्यातिथि व् अन्य अतिथियों का विद्यालय परिसर में पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया उसके पश्चात मुख्यातिथि ने माँ सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीपक प्रज्वल्लित करके इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया साथ ही ध्वज फहराकर अधिकारिक तौर भी इस खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया .

मुख्यातिथि ने खिलाड़ी छात्रों द्वारा आयोजित मार्च पास्ट में सलामी भी ली और खिलाडी बच्चों का मनोबल भी बढाया . इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जो अत्यंत मनमोहक रहा . 

डॉ . लोकेश ने इस अवसर पर खिलाड़ी बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं जो हमारी जीवन शैली को प्रभावशाली बनाने में अहम् भूमिका निभाते हैं साथ ही हमें नशे जैसी बुराइयों से भी दूर रखने में सहायक होते हैं .उन्होंने खिलाडियों से कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए और हमेशा कोशिश करते रहना चाहिए आज नहीं तो कल सफलता अवश्य मिलती है .

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य श्री मति पूनम शर्मा , उपप्रधानाचार्य मनोज शर्मा , स्कूल प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष ललित शर्मा , उपाध्यक्ष सुदर्शन शर्मा सहित मुख्यातिथि के साथ आये गणमान्य व्यक्ति , स्कूलों के खिलाड़ी बच्चे , शिक्षक और स्थानीय लोग मौजूद रहे 

error: Content is protected !!