राजीव ख़ामोश , कुठाड़ : जिला सोलन के कसौली उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत दाड़वा के बनलगी में आज से दो दिवसीय माँ मंगला माता मेला विधिवत रूप से शुरू हुआ जिसमें अभिषेक ठाकुर और समाज सेवी पुष्पेन्द्र ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए .
अभिषेक ठाकुर और पुष्पेन्द्र ठाकुर ने धार्मिक आस्था से जुड़े इस मेले का विधिवत शुभारम्भ किया साथ ही माँ मंगला के मन्दिर में माथा टेककर पूरे क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया .
दोनों मुख्यातिथियों का मेला स्थल में पहुँचने पर ग्राम पंचायत दाड़वा के पूर्व में प्रधान रहे रमेश चंद सहित अन्य ग्रामीणों ने मालाओं से स्वागत किया इसके बाद अभिषेक ठाकुर और पुष्पेन्द्र ठाकुर ने कबड्डी के खिलाडियों से मुलाकात करके उनका उत्साह बढ़ाया .
इस अवसर पर अभिषेक ठाकुर ने भी अपने सम्बोधन में सभी को इस धार्मिक मेले की शुभकामनायें दी इसके अतिरिक्त रमेश चंद ने सभी को शुभकामनायें देते हुए इस मेले में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से आने की अपील भी की .
बता दें 21 अप्रैल यानी मंगलवार को मेले के समापन के अवसर पर दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी भी इस मेले में पहुंचेंगे और विजेताओं को पुरुस्कृत करेंगे .
