बी.एल. सेंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। इस शानदार उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल बना दिया है।

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित इस परिणाम में विद्यालय के तीनों संकाय—कला, वाणिज्य और विज्ञान—के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉप स्थान हासिल किए।कला संकाय में वैशाली ने 92.2% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दक्ष ठाकुर (91%) और सोनम (89.6%) ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

वाणिज्य संकाय में तन्मय ने 89.6% अंक के साथ बाज़ी मारी, वहीं अंशुमन और दिशिता ने 84.2% अंक लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विज्ञान संकाय में अविका ने 89% अंक लेकर टॉप किया, जबकि सौम्या ठाकुर और उर्वशी ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया।

विद्यालय अध्यक्ष ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय पिछले 31 वर्षों से लगातार उत्कृष्ट परिणाम देता आ रहा है और ‘A ग्रेड’ का दर्जा प्राप्त कर चुका है।मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, पीटीए अध्यक्ष रतन तंवर और समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

HPBOSE 12th Result 2026 Declared

error: Content is protected !!