सांकेतिक छायाचित्र

राजीव ख़ामोश , कुठाड़ : जिला सोलन के कसौली उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ कुठाड़ में 8 मई (शुक्रवार) को एक निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य शिविर जुपिटर कंपनी के सहयोग और दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी के विशेष प्रयासों से आयोजित होगा।

यह कैंप कृष्णगढ़ पब्लिक स्कूल, कुठाड़ के परिसर में लगाया जाएगा, जहां पंचकूला के प्रसिद्ध पार्क अस्पताल से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम विभिन्न रोगों की जांच करेगी। इस दौरान मरीजों के जरूरी मेडिकल टेस्ट भी मौके पर ही किए जाएंगे, जिससे लोगों को बाहर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।

खास बात यह है कि इस शिविर में भाग लेने के लिए 6 मई (बुधवार) को पहले से ही पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण के बाद लोगों को टोकन वितरित किए जाएंगे ताकि 8 मई को कैंप के दिन किसी भी प्रकार की भीड़भाड़ या असुविधा से बचा जा सके।

ग्राम पंचायत के पूर्व उप प्रधान पुष्पेंद्र कुमार ने इस पहल की जानकारी देते हुए क्षेत्र के सभी निवासियों और आसपास की पंचायतों के लोगों से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि “स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है, और ऐसे शिविर लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं।”

HPBOSE 12th Result 2026 Declared

 

error: Content is protected !!