हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता 09 जून, 2026 को सोलन जिले के नौणी स्थित डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के प्रवास पर रहेंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल प्रातः 11:30 बजे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित सीनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बैठक की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सीनेट बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, सीनेट सदस्य तथा अन्य संबंधित गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।

राज्यपाल के विश्वविद्यालय आगमन को लेकर प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यह बैठक विश्वविद्यालय की भावी योजनाओं एवं विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

.

error: Content is protected !!