स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय माँ शूलिनी मेला-2026 के अवसर पर 28 जून 2026 को ऐतिहासिक ठोडो मैदान में हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रदर्शनी के समीप स्थित हॉल में आयोजित होगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता में 0 से 1 वर्ष, 1 से 3 वर्ष तथा 3 से 5 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों के लिए प्रतिरक्षण (टीकाकरण) कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि बच्चों का मूल्यांकन आयु के अनुसार पूर्ण टीकाकरण, वजन, लंबाई, शारीरिक विकास तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के आधार पर किया जाएगा।

प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण एवं निरीक्षण सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा, जबकि पुरस्कार वितरण समारोह दोपहर 3:00 बजे आयोजित किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का टीकाकरण कार्ड साथ लेकर आएं और अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

error: Content is protected !!