राजीव ख़ामोश , कुठाड़ : J.L Public School पट्टा मह्लोग ने एक बार फिर शानदार परीक्षा परिणाम देकर शिक्षा जगत में अपनी विशेष पहचान बनाई है। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों तथा पूरे क्षेत्र का नाम गर्व से ऊंचा किया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डी. डी. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा और सभी विद्यार्थी मेरिट सूची में शामिल हुए। परीक्षा परिणाम में छात्रा वंशिका ने 676 अंक प्राप्त कर 97 प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं रितिका ने 670 अंक लेकर 96 प्रतिशत के साथ दूसरा तथा सुनिधि ने 664 अंक प्राप्त कर 95 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्य ने इस शानदार उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों एवं अनुशासन को भी प्राथमिकता देता है।

इस स्कूल के चेयरमैन एम .के . शर्मा व् विद्यालय  प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरी सिंह वर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

विद्यालय के शिक्षकगण चित्र रेखा, एस. के. शर्मा, रोमा, अंजना, तोशिबा शर्मा, प्रोमिला शर्मा, कुलदीप शर्मा, सुशील शर्मा, किरण, नूतन, ओजस, रजनी और अंशिका ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

यह शानदार परिणाम विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रमाण माना जा रहा है।

बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल कुनिहार का शानदार रिजल्ट

हिमाचल की बेटी अनमोल ने रचा इतिहास, 700 में 699 अंक लेकर बनीं प्रदेश टॉपर

error: Content is protected !!