राजीव ख़ामोश , कुठाड़ : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठाड़ के कक्षा 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम ने इस वर्ष एक बार फिर उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है। कुल 33 विद्यार्थियों में से 31 विद्यार्थियों का अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होना विद्यालय की शिक्षा गुणवत्ता और छात्रों की मेहनत को दर्शाता है।

अगर संकायवार प्रदर्शन की बात करें तो कला संकाय में यास्मीन ने 453 अंक (90%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। हितेश ने 434 अंक (87%) के साथ दूसरा और दिव्यम ने 413 अंक (82.6%) लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं वाणिज्य संकाय में कार्तिक शर्मा ने शानदार 467 अंक (93%) हासिल कर टॉप किया। दीपिका 418 अंक (83%) के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि खुशहाल ने 401 अंक (80%) के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञान संकाय में लक्ष्य ने 397 अंक (79.4%) लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। मानसी ठाकुर 377 अंक (75.4%) के साथ दूसरे और लवनीश 371 अंक (74.2%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

बता दें कि इस बार विज्ञान संकाय के इन बच्चों ने खेलों में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेकर अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अब परीक्षा परिणामों में भी अव्वल आकर विद्यालय के साथ साथ अपने माता पिता और परिजनों का नाम भी रौशन किया | 

विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने इस शानदार परिणाम पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग को भी इस सफलता का मुख्य कारण बताया।

error: Content is protected !!