राजीव ख़ामोश , कुठाड़ : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठाड़ से एक गर्व की खबर सामने आई है, जहां कक्षा 12वीं के वाणिज्य संकाय में कार्तिक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। कार्तिक शर्मा, सुपुत्र श्री अनिल शर्मा एवं श्रीमती पूजा शर्मा , ने 500 में से 467 अंक (93.4%) प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्रों की यह सफलता पूरे स्कूल के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा भी है।

खास बात यह है कि कार्तिक शर्मा केवल पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि स्कूली गतिविधियों में भी हमेशा आगे रहे हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें एक ऑलराउंडर छात्र के रूप में पहचान दिलाई है।

कुठाड़ स्कूल का शानदार रिजल्ट

error: Content is protected !!