राजीव ख़ामोश , कुठाड़ : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठाड़ में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत नई स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) का गठन विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से ललित कुमार लब्बी को आगामी दो वर्षों के लिए स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया।

समिति में अन्य सदस्यों के रूप में पूजा, नीलम, प्रीति, दीक्षा, बबिता, दयावंती, दालो, राखी, सुनीता, रोहित, लक्ष्मी, सुदर्शन , हरीश और शोभा देवी का चयन किया गया।

उल्लेखनीय है कि ललित कुमार लब्बी इससे पहले भी स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। यह दूसरा अवसर है जब उन्हें विद्यालय की SMC का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके चयन पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में विद्यालय के विकास और शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य मनोज शर्मा सहित शिक्षक वर्ग एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। बैठक में नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप विद्यालय के समग्र विकास, छात्र हितों और अभिभावकों की सहभागिता को और अधिक मजबूत बनाने पर भी चर्चा की गई।

error: Content is protected !!