जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन श्रवण कुमार हिमालयन ने बताया कि जिला सोलन के रामशहर स्थित थोक गोदाम में आवश्यक वस्तुओं के मजदूरी कार्य के लिए वर्ष 2026-28 की मजदूरी दरें निर्धारित करने हेतु ऑनलाइन निविदाएं (ई-टेंडर) आमंत्रित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक निविदादाता 10 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त निविदाओं को उसी दिन दोपहर 2:00 बजे उपायुक्त सोलन अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि की उपस्थिति में खोला जाएगा।

उन्होंने कहा कि इच्छुक आवेदक eTender HP पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निविदा से संबंधित सभी शर्तें वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती हैं। प्रत्येक आवेदन के लिए 100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कार्यालय सोलन के दूरभाष नंबर 01792-224114 पर संपर्क कर सकते हैं।

15 जुलाई तक री-केवाईसी अभियान, बैंक ग्राहकों से लाभ उठाने की अपील

error: Content is protected !!