हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा को प्रतिष्ठित फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे 2026 में देश के टॉप 25 जिला अधिकारियों (District Magistrates) में स्थान मिला है। यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, पारदर्शी कार्यशैली और जनहित में किए गए प्रभावी कार्यों के आधार पर प्रदान किया गया।

वर्ष 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी मनमोहन शर्मा अपनी शांत, सरल और जनकेंद्रित कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सोलन जिले में प्रशासनिक सुधार, जन शिकायतों के त्वरित समाधान, राजस्व प्रशासन को मजबूत बनाने तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया।

सोलन में अवैध अतिक्रमण हटाने, सरकारी भूमि की सुरक्षा, कालका-शिमला फोरलेन परियोजना से प्रभावित लोगों की समस्याओं के समाधान तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में “अपना विद्यालय” कार्यक्रम के तहत विद्यालयों के विकास में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही।

आपदा प्रबंधन के दौरान वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदाओं के बाद पुनर्वास कार्यों में उनके नेतृत्व की व्यापक सराहना हुई। इसके साथ ही मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और महिला एवं बाल विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मुख्यमंत्री के ‘नशा मुक्त हिमाचल’ अभियान के अंतर्गत सोलन जिले में चलाए जा रहे एंटी चिट्टा अभियान को भी उनके नेतृत्व में नई गति मिली है।

10 मानकों पर हुआ मूल्यांकन

फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के वार्षिक सर्वे में जिला अधिकारियों का मूल्यांकन इन प्रमुख मानकों पर किया गया—

  • उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता
  • प्रभावी गवर्नेंस
  • दूरदर्शिता एवं नवाचार
  • जवाबदेह कार्यशैली
  • त्वरित निर्णय क्षमता
  • संकट प्रबंधन
  • संवेदनशीलता
  • व्यवहार कुशलता
  • जनसंपर्क एवं संवाद
  • विकासोन्मुख सोच

इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने देश के श्रेष्ठ जिला अधिकारियों में अपनी जगह बनाई है। यह उपलब्धि न केवल सोलन बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

कृष्णगढ़ कुठाड़ पंचायत के प्रधान , उपप्रधान ने संभाला कार्यभार, विकास का लिया संकल्प

error: Content is protected !!