नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मैसर्ज़ एस.आई.एस. लिमिटेड आर.टी.ए. हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 80 पदों पर भर्ती के लिए 4 अगस्त 2026 और 5 अगस्त 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि पहला कैंपस इंटरव्यू 4 अगस्त 2026 को प्रातः 10:30 बजे मॉडल करियर सेंटर, जिला रोजगार कार्यालय, जटोली (सोलन) में आयोजित होगा। दूसरा कैंपस इंटरव्यू 5 अगस्त 2026 को प्रातः 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय अर्की में होगा।

शैक्षणिक योग्यता

  • न्यूनतम योग्यता: 10वीं पास
  • आयु सीमा: 19 से 40 वर्ष
  • न्यूनतम ऊंचाई: 168 सेंटीमीटर
  • वजन: 56 से 95 किलोग्राम

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले रोजगार कार्यालय में अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इसके बाद विभागीय पोर्टल EEMIS पर Candidate Login के माध्यम से पंजीकरण कर संबंधित रिक्तियों के लिए आवेदन करना होगा।

इंटरव्यू में साथ लाएं

उम्मीदवार अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, रोजगार पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज तथा आवश्यक प्रमाण-पत्र लेकर निर्धारित स्थान पर समय से पहुंचें।

महत्वपूर्ण जानकारी

  • कुल पद: 80
  • पद: सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर
  • इंटरव्यू तिथि: 4 एवं 5 अगस्त 2026
  • समय: प्रातः 10:30 बजे
  • यात्रा भत्ता: देय नहीं होगा।

संपर्क

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय सोलन के दूरभाष 01792-227242 अथवा मोबाइल 78328-91722 और 98053-60764 पर संपर्क किया जा सकता है।

error: Content is protected !!