सोलन जिला के कण्डाघाट क्षेत्र में जिला परिषद चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। वाकना तथा दंघील जिला परिषद वार्डों में उम्मीदवारों के बीच मुकाबला अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट गोपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों वार्डों में कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बने हुए हैं और सभी को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार जिला परिषद वार्ड नम्बर-4 वाकना से अमर सिंह, ईश्वर सिंह और अंशुल वर्मा ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। वहीं वार्ड नम्बर-5 दंघील से योगेन्द्र ने भी नामांकन वापिस लिया है। इसके बाद अब चुनावी मुकाबला और सीधा तथा रोचक हो गया है।

वाकना वार्ड में अजय सिंह को ‘ताला और चाबी’, कृष्ण कुमार को ‘मेज का पंखा’, पिकेश वर्मा को ‘छाता’, रणजीत सिंह को ‘जीप’, विकास शर्मा को ‘कप-प्लेट’, विवेकानन्द परिहार को ‘फुटबॉल’, सुनील को ‘ढोलक’, हरी चंद को ‘हैंड पंप’ तथा हिमेश शर्मा को ‘नाशपाती’ चुनाव चिन्ह मिला है।

धर्मपुर-टकसाल में चुनावी मुकाबला तेज, उम्मीदवारों को मिले चिन्ह

दूसरी ओर दंघील वार्ड में अमित ठाकुर को ‘ताला और चाबी’, देव राज भारद्वाज को ‘मेज का पंखा’, देस राज को ‘छाता’, धर्म सिंह को ‘जीप’ तथा पवन कुमार को ‘कप-प्लेट’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

कण्डाघाट क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो चुकी है और अब प्रत्याशी गांव-गांव जाकर जनसमर्थन जुटाने में लग गए हैं। स्थानीय लोगों की नजरें इस बार के मुकाबले पर टिकी हुई हैं, क्योंकि दोनों वार्डों में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

डांगरी-चेवा में चुनावी मुकाबला तेज

error: Content is protected !!