परवाणू नगर परिषद चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। 17 मई 2026 को होने वाले शहरी निकाय चुनाव में नगर परिषद परवाणू के 09 वार्डों में कुल 5055 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
सोलन में 48 घंटे का ड्राई डे लागू
उन्होंने बताया कि कुल मतदाताओं में 2767 पुरुष और 2288 महिला मतदाता शामिल हैं। खास बात यह है कि वार्ड नम्बर-1 वर्किंग वुमन हॉस्टल वार्ड में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक दर्ज की गई है।
प्रशासन द्वारा सभी वार्डों के लिए 09 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
कण्डाघाट में 1548 मतदाता डालेंगे वोट
उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि नगर परिषद परवाणू के 09 मतदान केन्द्रों में से 02 मतदान केन्द्रों को अति संवेदनशील तथा 03 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। वार्ड नम्बर-1 और वार्ड नम्बर-9 के मतदान केन्द्र अति संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। वहीं वार्ड नम्बर-2, वार्ड नम्बर-5 और वार्ड नम्बर-8 के मतदान केन्द्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं।
वार्ड नम्बर-5 हाउसिंग बोर्ड रेस्ट हाउस वार्ड में सबसे अधिक 961 मतदाता हैं, जबकि वार्ड नम्बर-3 परवाणू आईशर वार्ड में सबसे कम 256 मतदाता दर्ज किए गए हैं।
प्रशासन ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की है। चुनाव को लेकर परवाणू में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं और सभी प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।
