सनातन धर्म में भगवान हनुमान को संकटमोचन और भक्तों के रक्षक के रूप में पूजा जाता है। भक्त जहां हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करते हैं, वहीं “हनुमान बाहुक” भी एक अत्यंत प्रभावशाली स्तोत्र माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसका पाठ करने से शारीरिक पीड़ा, मानसिक तनाव और जीवन के अनेक संकटों से राहत मिलती है।

अलमारी के ऊपर भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना घर में बढ़ सकती हैं परेशानियां

हनुमान बाहुक की रचना महान संत गोस्वामी गोस्वामी तुलसीदास ने की थी। कहा जाता है कि तुलसीदास जी को भुजा में असहनीय दर्द था। तब उन्होंने भगवान हनुमान की भक्ति में यह स्तुति लिखी और उनकी कृपा से उन्हें राहत मिली। इसी कारण इसे “हनुमान बाहुक” कहा जाता है।

बिना मिट्टी के उगने वाले 5 लकी पौधे, घर में लाएंगे सुख-समृद्धि

धार्मिक मान्यता है कि नियमित रूप से हनुमान बाहुक का पाठ करने से शरीर के दर्द, विशेषकर हाथ-पैर, नसों और वात रोग से जुड़ी परेशानियों में लाभ मिलता है। इसके साथ ही यह मन को शांत करने, भय और चिंता को कम करने तथा आत्मविश्वास बढ़ाने में भी सहायक माना जाता है।

अंग फड़कना देता है भविष्य के संकेत!

ज्योतिष और धार्मिक विद्वानों के अनुसार, मंगलवार या शनिवार से इसका पाठ शुरू करना शुभ माना जाता है। स्नान के बाद शांत मन से भगवान हनुमान की प्रतिमा या तस्वीर के सामने दीपक जलाकर इसका पाठ करना चाहिए। कई श्रद्धालु 11, 21 या 40 दिनों तक नियमित रूप से इसका पाठ करते हैं।

नारियल के ये उपाय बदल सकते हैं किस्मत

भक्तों का मानना है कि सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ किया गया हनुमान बाहुक पाठ जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यही कारण है कि आज भी बड़ी संख्या में लोग इसे अपनी दैनिक साधना का हिस्सा बना रहे हैं।

error: Content is protected !!