प्रदेश में लगातार बढ़ रहे तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए जरूरी परामर्श जारी किया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने और गर्मी के मौसम में विशेष सतर्कता अपनाने की अपील की है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने जानकारी देते हुए कहा कि दोपहर के समय बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी के दौरान अनावश्यक शारीरिक मेहनत करने से शरीर में पानी की कमी और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।

हिमाचल में गर्मी का कहर, ऊना 44°C पार

उन्होंने लोगों को सलाह दी कि बाहर जाते समय हल्के रंग के सूती और पूरी बाजू के कपड़े पहनें। साथ ही सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखें ताकि तेज धूप का सीधा असर शरीर पर न पड़े। स्वास्थ्य विभाग ने यह भी कहा कि घर से बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ रखना बेहद जरूरी है और थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहना चाहिए।

विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी में कोल्ड ड्रिंक और ज्यादा कैफीन वाले पेय पदार्थों की बजाय नींबू पानी, फलों का रस और नमक-चीनी का घोल अधिक फायदेमंद होता है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और ऊर्जा बनी रहती है।

स्वास्थ्य विभाग ने लू लगने की स्थिति में तुरंत मरीज को ठंडी जगह पर ले जाने, ओआरएस देने और जरूरत पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाने की सलाह दी है। विभाग ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को भी आवश्यक दवाइयों और व्यवस्थाओं के साथ पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।गर्मी के इस मौसम में थोड़ी सी सावधानी आपको और आपके परिवार को सुरक्षित रख सकती है।

SET-2026 एडमिट कार्ड जारी, 7 जून को होगी परीक्षा

error: Content is protected !!