राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के इच्छुक कलाकारों के लिए ऑडिशन 15 जून से 18 जून 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला भाषा अधिकारी सोलन ने दी।
उन्होंने बताया कि ऑडिशन ठोडो मैदान के समीप स्थित नगर निगम सोलन के हॉल में प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक आयोजित होंगे।
इच्छुक कलाकार 14 जून 2026 को सायं 5:00 बजे तक अपना आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन ईमेल के माध्यम से dlosolan39@gmail.com पर भेजे जा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए जिला भाषा अधिकारी सोलन कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792-223571 पर संपर्क किया जा सकता है।