सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने खुशी जताते हुए इसे जनता के विश्वास, विकास और सुशासन की जीत बताया। उन्होंने जिला परिषद अध्यक्ष पद पर निर्वाचित श्रीमती शिवानी और उपाध्यक्ष पद पर चुने गए श्री बलदेव भंडारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

डॉ. बिंदल ने कहा कि यह केवल दो जनप्रतिनिधियों की जीत नहीं, बल्कि सिरमौर की जनता द्वारा विकास और पारदर्शी शासन के पक्ष में दिया गया स्पष्ट जनादेश है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को लगातार मिल रहा जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों और वादाखिलाफी से निराश है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में आर्थिक संकट, बढ़ता कर्ज, बेरोजगारी और विकास कार्यों की धीमी गति जैसे मुद्दों से जनता परेशान है। कांग्रेस द्वारा चुनावों में दी गई कई गारंटियां अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं, जिससे लोगों का भरोसा कमजोर हुआ है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देशभर में लोगों तक पहुंच रहा है, जबकि प्रदेश सरकार इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में पीछे रही है। उन्होंने दावा किया कि यही कारण है कि प्रदेश में भाजपा के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

डॉ. बिंदल ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती शिवानी और उपाध्यक्ष बलदेव भंडारी सिरमौर जिले के ग्रामीण विकास, जनहित और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत है और जनता विकास आधारित राजनीति को प्राथमिकता दे रही है।

कुठाड़ स्कूल के छात्रों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

जनकल्याणका

error: Content is protected !!