पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली निःशुल्क चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से https://cbseitms.
उन्होंने बताया कि कक्षा 6 प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है।