सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत डांगरी और सलोगड़ा में हिम सांस्कृतिक दल ममलीग के कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना, पशुपालकों के लिए बढ़ाए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों तक पहुंचाई।

error: Content is protected !!